Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पोर्ट्रेट पेंटिंग की भेंट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पोर्ट्रेट पेंटिंग की भेंट

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) से सोमवार को वृंदावन से आये प्रख्यात कलाकार (चित्रकार ) पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को खुद से बनाई उनकी (हेमन्त सोरेन) और पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन की पोर्ट्रेट पेंटिंग भेंट की।

मुख्यमंत्री ने इस खूबसूरत पेंटिंग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और अंग वस्त्र तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन और विधायक जय मंगल सिंह भी मौजूद थे।

पिता-पुत्र को मिल चुका है पद्मश्री: कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पिता कन्हाई भी प्रख्यात चित्रकार रहे हैं।

विधानसभा में 58 पेंटिंग्स को जगह मिली है

उन्हें वर्ष 2000 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें भी वर्ष 2004 में पद्मश्री से नवाजा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दोनों को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार मिलना गौरव की बात है।

संसद के सेंट्रल हॉल में भी लगी है पेंटिंग: कन्हाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि संसद के सेंट्रल हॉल में उनके द्वारा निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपेई की पोर्ट्रेट पेंटिंग लगी हुई है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा में 58 पेंटिंग्स को जगह मिली है। इसमें 22 पेंटिंग्स उत्तर प्रदेश के विभिन्न मुख्यमंत्रियों की हैं।

गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के म्यूजियम में सरदार बल्लभ भाई पटेल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बनाई गई पेंटिंग को लगाया गया है।

मिल चुके हैं कई पुरस्कार और सम्मान: कृष्ण कन्हाई को कला क्षेत्र में अहम योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें कालिदास सम्मान (2009) और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार (2015) से नवाजा जा चुका है।

लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (2020) में उनका नाम दर्ज है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय फोर्ब्स मैगजीन(2015) में भी उनके कला के क्षेत्र में योगदान पर आलेख प्रकाशित हो चुका है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...