Latest NewsझारखंडRANCHI : CID ने 64.85 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी...

RANCHI : CID ने 64.85 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने HDFC की डेड इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम संदीप कुमार उर्फ संदीप सैनी बताया गया है। वह नई दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। इसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।

साइबर डीएसपी नेहा बाला ने रविवार को बताया कि रांची के रातू रोड निवासी ओम प्रकाश वर्मा ने शिकायत की थी कि साइबर अपराधियों ने एचडीएफसी की डेट इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर कुल 64 लाख 85 हजार 692 रुपए की ठगी की है।

इस संबंध में ओम प्रकाश वर्मा ने रांची साइबर थाना में 3 मार्च 2021 को मामला दर्ज करवाया था।

डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अपराधी की संलिप्तता के बिंदु पर अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद और गठित टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल एक साइबर अपराधी संदीप कुमार उर्फ संदीप सैनी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया।

डीएसपी ने बताया कि इसका पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में पूर्व में रवि सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आठ नवंबर 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अपराधी पूर्व में मोरादाबाद (उत्तर प्रदेश) थाना से आईटी एक्ट में जेल जा चुका है और वर्त्तमान में जमानत पर मुक्त है।

गिरफ्तार किये गये साईबर अपराधी की अपराध शैली

डीएसपी ने बताया कि इस अपराध को करने के लिए साईबर अपराधी द्वारा विभिन्न फर्जी नम्बरों से लोगों को कॉल करते है और डेड इसुरेंस पॉलिसी तथा लोन दिलाने के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर विभिन्न बैंक खाताओं में धोखे से विश्वास में लेकर पैसे की ठगी कर लेते है।

साइबर ठगी से बचने के लिए रहे सावधान

डीएसपी ने इस तरह के अपराध से बचने का तरीका भी बताया। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से डेड इंसुरेंस पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर कॉल आने पर उनसे अपनी निजी जानकारी साझा ना करें।

साथ ही डेड इंसुरेंस पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने एवं लोन दिए जाने के नाम पर किसी प्रकार के कॉल आने पर नम्बर की जांच इंश्योरेंस कंपनी एवं संबंधित कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर करें।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...