Homeझारखंडसंजय सेठ ने मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाक़ात, CIP रांची के...

संजय सेठ ने मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाक़ात, CIP रांची के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. मनसुख मंडाविया से दिल्ली में भेंट कर उनसे केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP), कांके के पुनर्निर्माण के लंबित पड़े प्रस्ताव को जल्द से जल्द मंजूरी प्रदान करने की मांग की।

यहां मानसिक समस्या से ग्रस्त लोगों का इलाज किया जाता है

सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र देकर बताया कि CIP देश का सबसे पुराना मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में कार्य करने वाला केंद्रीय संस्थान है।

यहां विभिन्न प्रकार की मानसिक समस्या से ग्रस्त लोगों का इलाज OPD तथा इंडोर स्तर पर किया जाता है। यहां की बेड संख्या 643 है।

कुल स्वीकृत 753 पदों में से 255 रिक्त पड़े हैं। संस्थान में Jharkhand के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश(UP), उड़ीसा, पश्चिम बंगाल (WB), छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की बड़ी आबादी इलाज के लिए प्रतिदिन आती है।

मनसुख मंडाविया ने दिया जल्द से जल्द इस मामले को देखने का निर्देश

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में यहां एक लाख मरीजों का इलाज किया गया लेकिन यहां OPD का अपना भवन नहीं होने के कारण संस्थान की पूरी क्षमता का लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है।

लंबे समय से संस्थान के रीडिवेलपमेंट के स्टैंडिंग फाइनेंस कमिटी (SFC) का प्रस्ताव लंबित पड़ा है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) से इस प्रस्ताव को अविलंब अपनी स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. मनसुख मंडाविया ने संबंधित पदाधिकारियों को इस मामले को जल्द से जल्द देखने का निर्देश दिया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...