Homeझारखंडरांची में सब्जी बेचने वाली महिला की हत्या की गुत्थी अब तक...

रांची में सब्जी बेचने वाली महिला की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी

Published on

spot_img

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौंदी बाजार में सब्जी बेचने वाली दुलारी देवी (55) की हत्या की गुत्थी पुलिस छह दिन बाद भी सुलझा नहीं पाई है। बताया जाता है कि महिला की हत्या जमीन विवाद को लेकर किया गया था।

मृतक महिला दुलारी देवी की जिस जगह जमीन है उसके पीछे संजय साहू और राजेंद्र साहू की जमीन है। मृतक महिला दुलारी देवी की जमीन होने की वजह से जमीन कारोबारी संजय साहू और राजेंद्र साहू की जमीन को रास्ता नहीं मिल पा रहा था।

इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने गत मंगलवार को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए बोडिया चौक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था

इस संंबंध में बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सब्जी विक्रेता महिला की हत्या किसने की है। इस घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार की रात को बाजार खत्म होने के बाद दुलारी देवी घर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और दुलारी देवी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।

इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...