Latest Newsझारखंडझारखंड में होली पर्व पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

झारखंड में होली पर्व पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के लोगों के लिए रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों की सुविधा बहाल की गई है।

यात्रियों की सुविधा देखते हुए कोडरमा के रास्ते दुर्ग से पटना स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

होली पर्व पर अपने घर आने वाले यात्रियों की सुविधा देखते हुए दुर्ग से पटना स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड-बिहार के काफी संख्या में लोग अन्य प्रदेशों में रहते हैं।

उन लोगों को होली पर्व पर अपने घर आने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की सुविधा बहाल की गई है।

इसमें 08795 व 08796 दुर्ग-पटना-दुर्ग होली फेस्टिवल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 08795 दुर्ग-पटना होली फेस्टिवल एक्सप्रेस स्पेशल 17 मार्च को दुर्ग से 08.50 बजे खुलकर अगले दिन 04.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 08796 पटना-दुर्ग होली फेस्टिवल एक्सप्रेस स्पेशल 19 मार्च को पटना से सात बजे खुलकर अगले दिन तीन बजे दुर्ग पहुंचेगी।

यह होली स्पेशल रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, कोडरमा, गया एवं जहानाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...