CM हेमंत सोरेन से डोरंडा के छह वर्षीय बालक विवान शौर्य ने की मुलाक़ात

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बुधवार को डोरंडा रांची के रहने वाले छह वर्षीय बालक विवान शौर्य ने मुलाकात की।

मौके पर मुख्यमंत्री को Vivaan Shaurya ने खुद से बनाई हुई सोहराय पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने विवान शौर्य को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में 53 देशों के 1400 बच्चे प्रतिभागी बने

उल्लेखनीय है कि विवान शौर्य JVM Shyamali  में कक्षा एक के छात्र हैं। इन्होंने विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर राज्यवासियों को गौरवान्वित किया था।

आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में 53 देशों के 1400 बच्चे प्रतिभागी बने थे।

Share This Article