Homeझारखंडअपने प्रेमियों के साथ भागी थी हिंदपीढ़ी की दोनों बहनें, भगाने में...

अपने प्रेमियों के साथ भागी थी हिंदपीढ़ी की दोनों बहनें, भगाने में सहयोग करने वाले भी हुए गिरफ्तार…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Hindpiri Missing Sisters: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली दो सगी बहनें रहनुमा और आमरीन (Rahnuma and Amreen) शनिवार से लापता थी।

दोनों बहनों की तलाश के लिए SSP चंदन सिन्हा (SSP Chandan Sinha) के निर्देश पर सिटी SP नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था, जिसमें कोतवाली DSP प्रकाश सोय, SP केवी रमन शामिल थे।

मामले की जांच करते हुए पुलिस की स्पेशल टीम ने कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) की सहायता से दोनों बहनों को कल बुधवार को कर्नाटक-केरल के बॉर्डर के पास से बरामद किया।

अपने प्रेमियों के साथ भागी थी दोनों बहनें

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें अपने प्रेमी के साथ भागी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मो. इस्माइल, जुनैद आलम, मजहर आलम, इमरान खान और काशिद फिरोज शामिल हैं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी।

कोडरमा, वाराणासी होते हुए कर्नाटक पहुंची दोनों बहनें

SSP ने बताया कि जांच दौरान पता चला कि दोनों लड़कियों मंगल टावर के पास से एक अल्टो कार में एक लड़के के साथ बूटी मोड, ओरमांझी, सिकीदीरी होते हुए चितरपुर गयीं।

फिर वहीं से कोडरमा, वाराणासी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक गयीं। इसके बाद SSP ने कर्नाटक के ADG और कोप्पल के पुलिस अधीक्षक से सहयोग का अनुरोध किया।

उनके सक्रिय सहयोग से दोनों लड़कियों को बरामद किया और मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को हवाई मार्ग से रांची लाया गया।

पुलिस की जांच में पता चला कि पुलिस लड़कियों का लोकेसन ट्रेस ना कर पाये इसलिए मुख्य अभियुक्त मो. इस्माईल (Mo. Ismail) ने फोन एवं सीम को तोड़कर फेंक दिया था। दोनों बहनें नये मोबाइल में बिना सिम डाले रेलवे स्टेशन और सहयोगियों द्वारा उपलब्ध कराये गये Wi-Fi network का उपयोग करती थी।

घर से भागने में सहयोग करने वाले लड़के भी गिरफ्तार

बड़ी बहन रहनुमा परवीन और कर्नाटक का रहने वाला लड़का मो. इस्माइल के बीच प्रेम प्रसंग (Love affair) है और दोनों शादी करना चाहते हैं। वहीं छोटी बहन दोनों को सहयोग करने के लिए साथ में भागी थी।

पूछताछ करने पर दोनों लड़कियां कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। लेकिन यह स्वीकार किया है कि दोनों उस लड़के के बहकावे में आकर घर से निकली थी। इस कांड में दोनों बहनों को घर से भागाने में कुछ और लोगों ने भी सहयोग किया था। पुलिस ने उन सभी को भी गिरफ्तार किया है।

रांची पुलिस का शानदार प्रदर्शन

SSP के अनुरोध पर रांची पुलिस और आरपीएफ की टीम ने बनारस (उप्र), नागपुर (महाराष्ट्र), पुणे, हुवली (कर्नाटक) के रेलवे स्टेशन और शक्तिपुंज एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस, हुवली एक्सप्रेस, कमायणी एक्सप्रेस, मण्डपम एक्सप्रेस, गंगावती ट्रेन को सर्च किया। SSP ने कहा कि रांची पुलिस की टीम ने अनुसंधान और उद्‌भेदन में जबरदस्त दक्षता, तकनीकी कौशल और मेहनत का प्रदर्शन किया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...