स्टेशन रोड के होटल में युवक ने बनाया संबंध, अब कर रहा शादी से इंकार, थाने में मामला दर्ज

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sexual Abuse Case: राजधानी रांची में शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामला (Sexual Abuse Case) सामने आया है।

चुटिया थाना में गुरुवार को महिला की शिकायत पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में राधा तिर्की (Radha Tirkey) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे शादी का झांसा दिया। इस वजह से वह आरोपी की बातों में आकर स्टेशन रोड स्थित एक होटल में चली गयी।

वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। महिला किस होटल में गयी थी, उसका नाम पुलिस को नहीं बताया है।

Share This Article