रांची के नए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रहण किया पदभार, पूर्व उपायुक्त ने बुके देकर किया स्वागत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi’s new Deputy Commissioner took charge: रांची के नये उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज 1 अक्टूबर को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

मौके पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। बताते चलें मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं।

6 IAS अफसरों का तबादला

बताते चलें राज्य सरकार ने कल, 30 सितंबर को 6 IAS अफसरों का तबादला किया था। इसमें चार जिलों के डीसी को भी बदला गया था। कार्मिक विभाग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिला का उपायुक्त बनाया।

वहीं शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ जिले की जिम्मेवारी सौंपी गयी। इसके अलावा पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त और रंजीत कुमार लाल को उर्जा उत्पादन निगम का MD बनाया गया। है। कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया।

Share This Article