Homeझारखंडझारखंड : दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की ने दिया बच्ची को जन्म

झारखंड : दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की ने दिया बच्ची को जन्म

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: नावाजयपुर थाना (Navajaipur Police Station) क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। MRMCH मेदिनीनगर में नॉर्मल डिलीवरी (Normal Delivery) से प्रसव कराया गया।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। MRMCH मेदिनीनगर से नाबालिग लड़की और उसके बच्चे को बालिका गृह में रखा जाएगा।

नाबालिग लड़की के साथ उसके 46 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म (Rape) किया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती हो गई।

दुष्कर्म के 4 महीने के बाद पीड़िता गर्भवती

दरअसल, जिले के नावाजयपुर थाना (Navajaipur Police Station) क्षेत्र की 15 वर्षीय पीड़िता अपने पड़ोस में पानी लेने के लिए जाती थी।

आरोप है कि इसी दौरान 46 वर्षीय पड़ोसी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

दुष्कर्म के 4 महीने के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

वहीं जानकारी मिलने के बाद मामले में पीड़िता के पिता ने नावाजयपुर थाना में आवेदन देकर आरोपी पर POCSO और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करायी थी।

पीड़ित बालिका गृह में ही रह रही

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित अभी भी जेल में है।

आरोपित के खिलाफ पुलिस ने अनुसंधान करते हुए कोर्ट में अंतिम चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

दुष्कर्म की FIR होने के बाद से पीड़ित बालिका गृह में ही रह रही थी।

प्रसव पीड़ा के बाद नाबालिग को MRMCH में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

बच्ची का कराया जाएगा DNA टेस्ट

नवजात का पुलिस DNA टेस्ट भी कराएगी। बाल कल्याण समिति की निगरानी में जच्चा और बच्चा को रखा जाएगा।

इस संबंध में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि जच्चा और बच्चा के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।

18 वर्ष पूरा होने के बाद पीड़िता बच्चे के बारे में फैसला लेगी। पलामू के इलाके में यह तीसरी घटना है।

spot_img

Latest articles

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...

अनमोल बिश्नोई पर गृह मंत्रालय का सख्त फैसला, हिरासत पर लगी एक साल की रोक

Home Ministry takes Strict action against Anmol Bishnoi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय...

खबरें और भी हैं...