सरसंघचालक मोहन भागवत 71 वर्ष के हुए, स्वयंसेवकों ने दी बधाई

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का आज 71वां जन्मदिन है।

आज ही के दिन वर्ष 1950 में उनका जन्म चंद्रपुर महाराष्ट्र में हुआ था। सरसंघचालक तीन दिवसीय धनबाद प्रवास पर है।

संघ के स्वयंसेवकों ने आज सुबह सामूहिक रूप से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने आज शाम तमाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा करने की सहमति दी।

जन्मदिवस होने पर भी सरसंघचालक की दिनचर्या अन्य दिनों की तरह ही रही। कोई समारोह नहीं हुआ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्थित कार्यकर्ता बैठक स्थल पर सुबह एकत्रीकरण हुआ। शारीरिक हुआ।

अल्पाहार के बाद सरसंघचालक ने सुबह 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

इसमें शीर्ष 20 पदाधिकारी शामिल हुए। ये वे पदाधिकारी हैं जो प्रचारक नहीं हैं। सुरक्षा कारणों से उनके रहने की व्यवस्था भी विद्या मंदिर परिसर में निर्मित गेस्ट हाउस में ही की गई है।

हालांकि, संघ के अन्य पदाधिकारी आरएसएस के महानगर कार्यालय एवं बसेरा कांप्लेक्स में ठहरे हुए हैं।

Share This Article