Homeझारखंडझारखंड में डॉक्टरों का राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, OPD सेवाएं हुई बहाल

झारखंड में डॉक्टरों का राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, OPD सेवाएं हुई बहाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: IMA और झासा के आह्वान पर झारखंड के 15 हजार से ज्यादा सरकारी और गैरसरकारी डॉक्टर्स (Government and non-government doctors) शुक्रवार सुबह छह बजे से हड़ताल (Strike) (अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार) पर चले गए थे लेकिन मारपीट के आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार MGM में आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। सुबह छह बजे से ही मेडिकल सेवाएं बंद थी।

केवल इमरजेंसी सेवाएं ही खुली थी लेकिन अब फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई है। आईएमए सचिव प्रदीप सिंह ने हड़ताल खत्म करने घोषणा की है।

अस्पतालों के चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया

उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर को MGM जमशेदपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश उरांव (Dr. Kamlesh Oraon) के साथ मारपीट हुई थी।

आरोप है कि पांच साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के कमरे में घुसकर हमला कर दिया था। इस दौरान डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

इसके विरोध में MGM सहित अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। MGM के OPD के मेन गेट को बंद कर धरना दिया गया था।

नाबालिग समेत 10 लोगों को अब तक हिरासत में लिया

डॉक्टर सुबह नौ से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी थी।

अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट बनाने और डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गयी थी।

मारपीट के मुख्य आरोपित संतोष कुमार और रवि कुमार (Santosh Kumar and Ravi Kumar) को साकची पुलिस ने देवनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग समेत 10 लोगों को अब तक हिरासत में लिया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...