Latest Newsझारखंडदेवघर में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

देवघर में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: पाथरोल थाना क्षेत्र के ऊपरबिलरिया गांव के अलग-अलग टोले के रहनेवाले प्रेमी युगल ने रविवार की रात जोड़ामोड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर आरपीएफ मधुपुर और पाथरोल पुलिस घटनास्थल पहुंच गई।

युवक राजेश कुमार यादव 25 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 23 वर्षीया यशोदा कुमारी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों की शादी नौ मई को अलग-अलग गांवों में होने वाली थी। नौ मई को दोनों की शादी को लेकर उनके घरों में तैयारियां भी चल रही थीं। शादी के पूर्व तिलक हो गया था।

कदम उठा लिए जाने के बाद उनके घरवालों की जानकारी में यह बात आयी

जानकारी के अनुसार दोनों के घरवालों को यह पता नहीं था कि दोनों आपस में प्रेम करते हैं। इस बीच अचानक दोनों के परिजनों को रविवार की रात जानकारी मिली कि जोड़ामोड़ रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन से कटकर राजेश कुमार यादव की मौत हो गई है, जबकि युवती यशोदा कुमारी गंभीर है।

गांव में चर्चा है कि दोनों बहुत दिनों से प्रेम करते थे, लेकिन उनके घरवालों को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में दोनों की मर्जी के बगैर घरवालों ने उनकी शादी ठीक कर दी थी।

इसके बाद अचानक युवक-युवती द्वारा आत्महत्या जैसे कदम उठा लिए जाने के बाद उनके घरवालों की जानकारी में यह बात आयी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...