Latest Newsझारखंडगिरिडीह में हुए सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

गिरिडीह में हुए सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह में शुक्रवार को महिंद्रा कमांडर वाहन दुर्घटना ग्रस्त (Accident) हो गया।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई एवं चार लोग घायल हो गए। घायलों को देवरी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के ढेंगाडीह गांव निवासी 28 वर्षीय सुमन कुमार राय के रूप में हुई है। वह देवरी थाना में रेडियो ऑपरेटर के पद पर पदस्थापित था।

इसके अलावा घायलों में देवरी थाना क्षेत्र के घोंसे निवासी राजेश राम, नूरजान अंसारी, गरहाटांड़ निवासी द्वारिका पासवान और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तिलैया निवासी अजीत बास्के हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांचों लोग महिंद्रा कमांडर में सवार होकर देवरी थाना से चतरो स्थित पुलिस पिकेट जा रहे थे।

इसी दौरान नावाडीह के पास महिंद्रा कमांडर अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एएसआई संगम पाठक, एएसआई विनय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी देवरी पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...