Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव 2022 : खूंटी में 16 कोषांगों का गठन, वरीय पदाधिकारियों...

पंचायत चुनाव 2022 : खूंटी में 16 कोषांगों का गठन, वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया। उपायुक्त ने सभी कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 16 कोषांगों का गठन करते हुए वरीय पदाधिकारियों के साथ पर्यवेक्षक, लिपिक व अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

कार्मिक कोषांग में वरीय पदाधिकारी अरविंद कुमार, अपर समाहर्ता बनाये गये हैं। पंचायत निर्वाचन कोषांग में वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह, सामग्री कोषांग में वरीय पदाधिकारी निदेशक आइटीडीए संजय कुमार भगत, मतदाता सूची कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त होंगे।

वाहन कोषांग में और विधि व्यवस्था सह कंट्रोल रूम सह आचार संहिता कोषांग में वरीय पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी को बनाया गया है।

पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है

मीडिया कोषांग में वरीय पदाधिकारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग में वरीय पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, खूंटी लेखा व्यय कोषांग/इलेक्शन एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग सेल में वरीय पदाधिकारी निदेशक आइटीडीए संजय कुमार भगत, स्ट्रांग रूम कोषांग में वरीय पदाधिकारी खूंटी के कोषागार पदाधिकारी को बनाया गया है।

प्रेक्षक कोषांग में वरीय पदाधिकारी जिला नजारत उप समाहर्ता, मतपेटिका कोषांग में वरीय पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी, मतपत्र स्ट्रांग रूम ब्रजगृह कोषांग में वरीय पदाधिकारी के तौर पर कोषागार पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

कंप्यूटराइजेशन और रिसोर्स मैपिेंग और वीडियो कोषांग में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी बनाया गया है।

हेल्पलाइन एवं कम्पलेंट रिड्रेसल/नियंत्रण कक्ष में वरीय पदाधिकारी की जिम्मेवारी भूमि सुधार उप समाहर्ता को स्वीपव सेल में नियोजन पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है।

spot_img

Latest articles

लातेहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक कार पर पलटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tragic accident in Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार देर शाम एक...

सिमडेगा में अवैध अफीम खेती पर शिकंजा, 3 एकड़ फसल तबाह, 10 आरोपी गिरफ्तार

Crackdown on Illegal opium Cultivation in Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध...

रांची नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान, 53 वार्डों में होगा मुकाबला

Ranchi Municipal Corporation Elections: रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर...

खबरें और भी हैं...