Latest Newsझारखंडगुमला में गांजा के साथ बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुमला में गांजा के साथ बाप-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: सिसई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दुर्गा साहु और उसके पुत्र नवीन कुमार साहु ग्राम मुर्गू को गिरफ्तार कर मंगलवार को गुमला जेल भेज दिया। दोनों के पास से करीब साढ़े छह किलो गांजा भी बरामद किया गया है।

पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि नागफेनी मुर्गू मोड़ के पास दुर्गा साहु के होटल में अवैध रूप से गांजा का कारोबार किया जाता है। इस सूचना के आधार पर होटल में छापामारी की गई।

छामापारी के दौरान दो लोगों को छोटे छोटे प्लास्टिक में गांजा पैकिंग करते पकड़ा गया। दोनों को हिरासत में लेकर दुकान की तलाशी लेने पर अलग-अलग तीन जगहों पर गांजा से भरे तीन बड़े प्लास्टिक और बेड के बिछावन से 32 छोटी छोटी पुड़िया गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा का कुल वजन छह किलो चार सौ ग्राम है।

हिरासत में लिये गये दोनों व्यक्ति ने अपना नाम नवीन कुमार साहू व दुर्गा साहू बताया।

जब्त गांजा के कारोबार से संबंधित कागजात मांगे जाने पर उन्होंने अवैध रूप से गांजा खरीद कर बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर मंगलवार को गुमला जेल भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...