Homeझारखंडलोहरदगा में अब सामान्य हो रहे हालात, देर शाम तक खुल रहे...

लोहरदगा में अब सामान्य हो रहे हालात, देर शाम तक खुल रहे बाजार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: लोहरदगा में हिंसा की घटना के बाद अब हालात बदलने लगे हैं। स्थितियां सामान्य होने लगी हैं। लोहरदगा जिले में अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।

जीवन की भाग दौड़ में परिस्थितियां सामान्य नजर आने लगी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण तक क्षेत्रों तक में बाजार सामान्य रूप से खुल रहे हैं।

धीरे-धीरे कर हिंसा का दाग मिटने लगा है। बाजार में चहल-पहल नजर आ रहा है। लोग खरीदारी को लेकर बाजार में पहुंचने लगे हैं।

शादी विवाह का लगन होने की वजह से लोग अपने दैनिक सामान की खरीदारी को लेकर बाजार में नजर आ रहे हैं।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में भी जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। लोगों के मन से भय धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बच्चे स्कूल जा रहे हैं।

लोगों के मन से भय अब खत्म होने लगा है

रोजी-रोजगार करने वाले लोग अपने काम से तय समय पर निकल रहे हैं। बाजार भी सामान्य रूप से अब देर शाम तक खुलने लगे हैं।

लोहरदगा में स्थिति को सामान्य बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी कोशिश की गई है। गांव-गांव से लेकर शहर के अलग-अलग वार्ड में भी बैठक करते हुए लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने को लेकर पहल की जा रही है।

जिसका परिणाम अब सामान्य होती स्थिति के रूप में नज़र आने लगा है। जिंदगी पटरी पर लौट रही है। लोग अब जिंदगी जीने को लेकर बिना किसी डर और भय के बाहर निकलना शुरू कर चुके हैं।

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी बिना किसी डर के अब परीक्षा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। एक समय ऐसा था, जब लोगों के मन में भय का माहौल था।

लोग घर से बाहर निकलने में भी डरते थे। किसी अनजान व्यक्ति को देखकर उनके मन में एक डर बन जाता था। अब स्थितियां सामान्य होने लगी हैं।

लोगों के मन से भय अब खत्म होने लगा है। परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही पहल का असर अब दिखाई देने लगा है।

spot_img

Latest articles

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...

अनमोल बिश्नोई पर गृह मंत्रालय का सख्त फैसला, हिरासत पर लगी एक साल की रोक

Home Ministry takes Strict action against Anmol Bishnoi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय...

खबरें और भी हैं...