Homeझारखंडदुमका में दो ने खाया जहर, महिला की मौत

दुमका में दो ने खाया जहर, महिला की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital)  में शुक्रवार को जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक किशोरी इलाजरत है। दोनों घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

पहली घटना थाना क्षेत्र के आंदीपुर गांव की नंदनी देवी (28) को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए लिखित शिकायत में थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मृतक महिला के पिता लधमन महतो ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा निवासी विक्रम यादव से हुई थी।

वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आंदीपुर गांव में रहता है। महिला के पिता ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था।

गुरूवार को करीब नौ बजे से छोटी गोतनी ने फोन कर बीमार होने और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती होनेकी सूचना दी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर नंदनी को मृत पाया।

वहां कोई भी उसके ससुराल वाले नहीं थे। मृतक महिला के पिता ने जहर खिला हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद विक्रम यादव, सास इलाइची देवी, ससुर शेखर यादव, देवर विकास यादव पर मारपीट कर जहर खिला हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गोलपुर गावं की किशोरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास की। किशोरी नशे की हालत में पिता के डांटने से गुस्से में आकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास की।

गंभीर अवस्था में किशोरी को फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाजरत है। नगर थाना को दिए फर्य बयान में किशोरी की मां सुशांति किस्कू ने बताया कि रीना हेम्ब्रम घर को पोतने के लिए मिट्टी का गाड़ा कर रही थी।

इसकी बीच नशे की हालत में उसके पिता मंगल हेम्ब्रम ने फटकार लगा दी। इससे गुस्से में आकर रीना ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या प्रयास की।

सूचना पर उसकी मां घर पहुंची तो देखा कि रीना उल्टी कर रही है और बेसुध पड़ी है। गंभीर अवस्था में उसके इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...