हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर और जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम हो रही तैयार

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम तैयार की जा रही है। इस क्रम में रविवार को हॉकी झारखंड की टीम के गठन के लिए बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू (रांची) में ओपेन चयन ट्रायल किया गया।

इसमें राज्यभर से 145 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से कुल 25 का सीनियर वर्ग के लिए और 25 खिलाड़ियों का जूनियर वर्ग के लिए चयन किया गया है।

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके बाद दोनों टीमों के लिए सर्वश्रेष्ठ 18-18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जायेगा।

चयन ट्रायल में मुख्य रूप से भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन असुंता लकड़ा, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल भी उपस्थित थे।

Share This Article