Homeझारखंडइस बार चुनाव जीतने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही BJP,...

इस बार चुनाव जीतने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही BJP, JMM भी…

Published on

spot_img

Jharkhand Political News: झारखंड में अभी विधानसभा चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन BJP अपनी सक्रियता पूरी जोर से चुनाव को जीतने के लिए लगी हुई है।

कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उसने पूरे झारखंड के लिए परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय से लेकर लोकल स्तर तक के नेताओं ने जमकर मेहनत की।

इस आयोजन के दौरान से BJP के नेता उत्साहित हुए।उसके बाद दूसरे कदम के रूप में पार्टी ने पंच प्रण के रूप में अपने घोषणा पत्र के पहले चरण को सार्वजनिक किया। इसमें ही गोगो दीदी योजना की जानकारी दी गई, जिसके तहत है हर महिला के बैंक खाते में हर महीने ₹2100 देने की बात कही गई है।

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार सक्रिय रह रहे हैं और तमाम ऐसे बड़े फैसले कर रहे हैं, जिससे उनका वोटर वर्ग मजबूत बना रहे। BJP की परिवर्तन यात्रा की काट के रूप में JMM मंईयां सम्मान यात्रा चला रही है।

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इसका नेतृत्व कर रहीं हैं। बता दें कि भाजपा ने झामुमो के घोषणा पत्र को आधार बनाकर मिला क्या अभियान शुरू किया।

JMM ने इसके जवाब में कब मिलेगा अभियान शुरू कर दिया। जहां राज्य के प्रमुख शहरों में होर्डिंग लगाकर केंद्र सरकार से झारखंड की बकाया राशि की मांग की गई है।

spot_img

Latest articles

राजा रघुवंशी हत्याकांड में GPS ने खोला राज, सोनम ने हत्या के बाद स्कूटी को 6 KM दूर फेंका

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी (29) और सोनम रघुवंशी...

अहमदाबाद विमान हादसा : 270 शव बरामद, DNA टेस्ट से पहचान जारी, सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा

Ahmedabad Plane crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एयर इंडिया के बोइंग...

खबरें और भी हैं...