आज भी रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में हो सकती है बारिश, कहीं-कहीं जोरदार…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update!: बुधवार को राजधानी रांची में शाम से बारिश शुरू हुई तो घंटों लगातार होती रही। गुरुवार को भी रांची सहित झारखंड के अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

रांची में दोपहर बाद गरज के साथ बादल छाने और बारिश भी होने का पुर्वानूमान है। बुधवार को बारिश होने से श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों में आने-जाने में असुविधा हुई।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण और पश्चिमी दिशा से आने के कारण बादल छा रहे हैं और रांची समेत कुछ भागों में बारिश हो रही है। लेकिन, अगले 24 घंटों के बाद हवा के रुख में बदलाव होने से मौसम साफ होने की संभावना है।

खूंटी में सबसे अधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को झारखंड में पिछले 24 घंटों को दौरान खूंटी में 48.8, रांची में 36.2, हजारीबाग में 23.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ आदि स्थानों पर 10 से 20 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Share This Article