1 अप्रैल से जेब पर डबल मार! टोल टैक्स बढ़ा, अब हाईवे सफर होगा और महंगा

1 अप्रैल से झारखंड में हाईवे सफर महंगा होने वाला है, टोल टैक्स बढ़ने से कार, बस और ट्रक चालकों को हर यात्रा पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अगर आप नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। एक अप्रैल से हाईवे पर चलना महंगा होने जा रहा है। चाहे आप अपनी कार से निकलें या बस से यात्रा करें, टोल दरों में बढ़ोतरी का असर हर किसी की जेब पर पड़ेगा। दरअसल, एक अप्रैल से टोल टैक्स में 3 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा रही है। अगर रुपये में बात करें, तो कार चालकों को अब हर टोल पर करीब 5 से 15 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं बस और ट्रक चालकों के लिए यह बढ़ोतरी और भी ज्यादा होगी।

जानकारी के अनुसार, रांची से जमशेदपुर जाने वाले लोगों को बुंडू एदलहातु टोल प्लाजा पर अब कार या जीप के लिए 125 रुपये की जगह करीब 130 रुपये तक देने पड़ सकते हैं। इसी तरह ओरमांझी के पुंदाग स्थित टोल प्लाजा पर भी कार-जीप चालकों को 125 रुपये से ज्यादा भुगतान करना होगा। इतना ही नहीं, एनएचएआई ने फास्टैग के सालाना शुल्क में भी इजाफा किया है। पहले जहां यह 3000 रुपये था, अब इसे बढ़ाकर 3075 रुपये कर दिया गया है। इस प्लान के तहत एक कार 200 बार टोल पार कर सकती है।

आंकड़ों की बात करें, तो झारखंड में कुल 22 टोल प्लाजा हैं। इनसे राज्य में रजिस्टर्ड करीब 18 लाख वाहन गुजरते हैं। ऐसे में साफ है कि इस बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर 18 लाख वाहन मालिकों पर पड़ेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।