‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बोकारो के त्रिशूल ने जीते 25 लाख रुपये, Big B के सामने…

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

KBC Season-16: सोमवार को रात 9 बजे प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति Season-16 के एपिसोड में बोकारो के सॉफ्टवेयर इंजीनियर त्रिशूल सिंह चौधरी दिखे। उन्होंने हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के मुश्किल से मुश्किल सवालों के बखूबी जवाब दिए। 16 में से 13 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपये जीते।

50 लाख के सवाल पर अटके त्रिशूल

50 लाख के सवाल पर त्रिशूल अटक गए। सवाल था कौन-सा डॉक्यूमेंट पूरी दुनिया में सबसे अधिक भाषा में ट्रांसलेट किया गया है। इसका त्रिशूल नहीं दे पाए और गेम से क्विट कर गए। इस सवाल के पहले ही त्रिशूल अपनी सभी लाइफलाइन उपयोग कर चुके थे।

जब बिग बी ने पूछा अगर जवाब देना होता, तो क्या देते। इस पर त्रिशूल ने कहा ह्यूमन रिसोर्स। तब श्री बच्चन ने उन्हें बताया कि यह सही जवाब था।

सेंट जेवियर स्कूल के स्टूडेंट रहे हैं त्रिशूल

त्रिशुल ने ने अपनी स्कूलिंग सेंट जेवियर स्कूल से की है। 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा सेक्टर वन स्थित इस स्कूल से किया है। वह पिंड्राजोरा थाना के पुंडरू गांव के हैं। वर्तमान में एग्जीक्यूटिव हॉस्टल सेक्टर 05 डी में रहते हैं।

त्रिशूल के पिता सुभाष सिंह चौधरी बीएसएल के सीआरएम 01 एंड 02 में सीनियर टेक्नीशियन कम सुपरवाइजर हैं। मां कल्पना देवी गृहिणी हैं। पत्नी ज्योति सिंह चौधरी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। त्रिशूल का छोटा भाई त्रिदेव सिंह चौधरी IIM त्रिची से MBA कर रहा है। दूसरा छोटा भाई त्रिलोक इंजीनियरिंग कर रहा है।

Share This Article