गिरिडीह में शौचालय निर्माण के दाैरान गिरी दीवार, एक की माैत, एक गंभीर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल के बगल में मंगलवार को शौचालय निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए।

घटना में एक मजदूर की मौत मौके पर ही हो गयी । जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बताया जाता है कि गावां हाई स्कूल के बगल में पनसोखा निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें राजमिस्त्री समेत दो मजदूर काम कर रहे थे।

इसी बीच अचानक बगल में स्थित निर्माणाधीन शौचालय टंकी के दस इंच की दीवार गिर गयी। इससे काम कर रहे दोनों व्यक्ति वहीं दब गए।

घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाल कर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया।

वहां डॉ हबीबुल्लाह खान ने एक मजदूर सुमंत राय 40) को मृत घोषित कर दिए।

एक अन्य मजदूर पंकज राय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

Share This Article