झारखंड : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तापमान में होगी बढ़ोतरी

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार दोपहर 12 बजे के बाद झमाझम बारिश (Rain) हुई, जिससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं।

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम से कई इलाकों में मौसम साफ होने की संभावना है।

झारखंड में अगले 5 दिनों तक बढ़ेगा तापमान

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, अगले पांच दिनों में राज्य का तापमान 4 से 8 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

बीते 24 घंटे का मौसम हाल

राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आंधी (Hail and thunderstorm) चली। सबसे अधिक बारिश मैथन DVC क्षेत्र में 17.2 मिमी रिकॉर्ड की गई।

सबसे ज्यादा तापमान: पलामू में 34.7°C

सबसे कम तापमान: गुमला में 19.9°C

जलभराव और बिजली कटौती से लोग परेशान

लगातार बारिश से राजधानी रांची के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, बिजली कटौती ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Share This Article