Latest Newsक्राइमअगले 5 दिनों के दौरान झारखंड में और बढ़ेगा तपिश का तेवर,...

अगले 5 दिनों के दौरान झारखंड में और बढ़ेगा तपिश का तेवर, 3 से 5 डिग्री तक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : मौसम विभाग की ओर से ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि झारखंड (Jharkhand) में अगले पांच दिनों के दौरान तपिश कटेवर और बढ़ाने की संभावना है।

संताल परगना के दुमका (Dumka), गोड्डा (Godda) आदि जिलों को छोड़कर शेष झारखंड में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

Ranchi का तापमान भी दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है।

संताल में गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम बदलाव और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में पूर्वोत्तर के जिलों को छोड़कर शेष भागों में अगले चार दिनों के लिए गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान गर्मी बढ़ने के साथ संताल के इलाकों में मौसम बदलाव होने से तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा।

पलामू में रहा हाईएस्ट टेंपरेचर

मंगलवार को पलामू का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री और गढ़वा का 43.4 डिग्री रहा। राज्य में दस जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

रांची का अधिकतम 39.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिम से गर्म हवा का प्रवाह होने से गर्मी में वृद्धि होगी।

पर्यावरण को नजरअंदाज करने का मौसम पर असर

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पर्यावरण को नजरअंदाज कर किए जा रहे विकास कार्यों का असर मौसम पर साफ पड़ता दिखाई दे रहा है।

पेड़-पौधों के कटने से पर्यावरण में तेजी से बदलाव हुआ है। जंगल-पहाड़ नष्ट किए जाने, तालाबों का अस्तित्व सिमटने और नदियों के दूषित होने से भी पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है।

इसका असर सीधे तौर पर जलवायु पर पड़ा है। समर कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध रांची का औसत तापमान पिछले एक दशक में औसत तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

झारखंड में चार दशक में औसत तापमान दो डिग्री बढ़ा मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 40 वर्षों के दौरान औसत तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई है।

इस दौरान झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। रांची में साल 2017 में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री हो गया था।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...