Jharkhand Weather: मार्च में ही झारखंड में पड़ने लगी मई-जून की गर्मी! पारा चढ़ा 34°C

Vinita Choubey
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मार्च महीने में झारखंड में गर्मी सताने लगी है। पारा 34°C तक पहुंच चुका है, मौसम विभाग की मानें तो मार्च की शुरुआत से ही राज्य में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा था, लेकिन अब चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर कोल्हान इलाके में लोग दिन में चिलचिलाती गर्मी की वजह से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बात करें रांची कि तो मौसम विभाग ने रांची में फिलहाल किसी बड़े बदलाव से इनकार किया है। बंगाल की खाड़ी में कोई लो प्रेशर एरिया नहीं बन रहा है। इसलिए, आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।

जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जैसे कोल्हान जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, दुमका और जामताड़ा में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। हालांकि, आज कुछ जगहों पर यह 13 से 14 डिग्री रहने की उम्मीद है। बड़े शहरों में, रांची में मैक्सिमम टेम्परेचर 29°C और मिनिमम 17°C रहने की उम्मीद है। जमशेदपुर में मैक्सिमम टेम्परेचर 34°C और मिनिमम 18°C ​​रहने की उम्मीद है। धनबाद में मैक्सिमम टेम्परेचर 33°C और मिनिमम टेम्परेचर 18°C ​​रहने की उम्मीद है।

 

Share This Article