Latest NewsझारखंडJharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी तेज हो जा रही है कि बाहर निकलना मुश्किल लगने लगा है। लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, मौसम अचानक करवट बदल लेता है। हालात ऐसे हो गए हैं कि दिन में हल्के कपड़े और शाम होते-होते दो-दो स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ रही है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह फिर से मौसम बदलने की आशंका है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 19 से 23 फरवरी तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। वहीं 24 फरवरी को मौसम हल्का सरप्राइज दे सकता है। राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गर्जन वाले बादल बनने की संभावना जताई गई है। हालांकि यह स्थिति सीमित क्षेत्रों तक ही रहने का अनुमान है।

वहीं 25 फरवरी को फिर से सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है और दिन में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं।
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए राज्य के किसी भी हिस्से में कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यानी फिलहाल किसी बड़े बदलाव या खराब मौसम की आशंका नहीं है, लेकिन सुबह के समय धुंध के कारण थोड़ी सावधानी जरूर बरतनी होगी।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

विधानसभा के दूसरे दिन सरना धर्म कोड को लेकर गरमाई सियासत, हेमलाल मुर्मू का केंद्र पर तीखा हमला, BJP-JMM आमने-सामने

रांची: झारखंड में एकबार फिर से सरना धर्म कोड को लेकर सियासत गरमाई है।...

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

खबरें और भी हैं...

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...