प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी, तो पति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर मौत को लगा लिया गले, रांची में करता था मजदूरी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू/रांची: पत्नी के जाने के सदमें में तेलमच्चो बाजार के बजरंगी कर्मकार ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। युवक के पिता सुनील कर्मकार जब घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।

काफी चिल्लाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि सुनील गमछे के सहारे झूल रहा है।

प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने कर ली शादी

परिजनों ने बताया कि बजरंगी रांची में ही रहकर दैनिक मजदूरी का काम करता था। इस दौरान वहीं काम कर रही युवती के साथ उसका प्रेम हो गया।

प्यार जब परवान चढ़ा तो सात आठ माह पूर्व दोनों ने विवाह कर लिया। रांची में कुछ असुविधा हुई तो दोनों कतरास में एक भाड़े के मकान में आकर रहने लगे।

करीब एक माह पूर्व बजरंगी पत्नी को लेकर तेलमच्चो अपने पिता के पास चला आया।

परिजनों ने भी दोनों को स्वीकार कर लिया था, लेकिन 15 दिन पूर्व सुनील की पत्नी बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई।

परिजनों ने बताया कि बजरंगी को भी उक्त लड़की का पता ठिकाना मालूम नहीं था।

बजरंगी दो भाइयों में छोटा था

बजरंगी दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहन भी है। एक बहन की शादी हो चुकी है, लेकिन वह यहीं रह रही थी।

बजरंगी के बड़े भाई की शादी अभी नहीं हुई। बजरंगी ने प्रेम विवाह किया था।

दोनों बहनें बजरंगी को अकेला छोड़ करम महोत्सव में शामिल होने पास के मोहल्ला में गई थीं। बड़ा भाई रांची में ही मजदूरी करता है।

Share This Article