Homeक्राइमझारखंड : महिला ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया तेजाब से जलाने की...

झारखंड : महिला ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया तेजाब से जलाने की धमकी दे दुष्कर्म करने का आरोप

Published on

spot_img

गिरिडीह: एक शादीशुदा महिला ने एक झोलाछाप डॉक्टर (Fake doctor) पर घर में घुसकर तेजाब डालने की धमकी देकर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है।

घटना लोकाय थाना क्षेत्र के मनसाडीह ओपी अंतर्गत एक गांव की है। महिला ने इस संबंध में मनसाडीह ओपी (Mansadih OP) में आवेदन देकर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है।

पीड़ित महिला के मुताबिक, उसका पति प्रवासी मजदूर है। 27 नवंबर को वह अपने घर पर अकेली थी। उसके सास-ससुर चंदौरी के साप्ताहिक बाजार गये हुए थे।

इसी बीच हड़हड़ा गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर सतीश रविदास (Satish Ravidas) उसके घर में जबरन घुस आया। सतीश के हाथ में एक बोतल थी।

उसने वह बोतल दिखाते हुए कहा कि इसमें तेजाब है। इस तेजाब से उसका चेहरा जलाने की धमकी देकर सतीश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Jharkhand: Woman accuses quack doctor of raping her after threatening to burn her with acid

पुलिस मामले की कर रही है छानबीन

महिला ने बताया कि बदनामी के डर के कारण उसने किसी से इस घटना का जिक्र नहीं किया। इसके बाद सतीश लगातार उसके आस-पास मंडराने लगा।

इसी दौरान तीन दिन पहले महिला का पति घर आया, जिसके बाद 25 दिसंबर को सतीश ने उस महिला को इशारा किया। सतीश की इस हरकत के बाद महिला ने अपने पति को सारी घटना के बारे में बता दिया।

Jharkhand: Woman accuses quack doctor of raping her after threatening to burn her with acid

उसके बाद पीड़िता ने झोलाछाप डॉक्टर सतीश रविदास पर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाते हुए मनसाडीह ओपी में आवेदन दिया।
मनसाडीह ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले में महिला ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...