झारखंड : महिला ने अपने होने वाले पति पर किया दुष्कर्म का केस

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो थाना में महिला ने अपने होने वाले पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस किया है।

इसमें शेख कासिम अंसारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया गया है।

महिला का आरोप है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शेख कासिम अंसारी ने यौन शोषण किया और बाद में उसका गर्भपात कराया।

घटना 10 सितंबर 2021 से अब तक की बताई गई है।

बार-बार शादी के लिए कहती रही, लेकिन उसकी नहीं सुनी

महिला का कहना है कि शेख कासिम ने पहले उसे प्यार का झांसा देकर उससे यौन शोषण किया। वह बार-बार शादी के लिए कहती रही, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।

इतना ही नहीं, जब वह गर्भवती हो गई तो उसके साथ मारपीट की गई और गर्भपात करा दिया गया।

शेख कासिम अंसारी पर विवाह के लिए कई बार दबाव बनाया गया, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया।

उसने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने भी उसकी बात नहीं सुनी तो उसने कोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट शिकायतवाद के तहत केस किया।

कासिम के परिवार के अन्य सदस्यों को भी आरोपी बनाया गया है।

Share This Article