सिमडेगा में प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: कुरडेग थानान्तर्गत नवाटोली में पावन पर्व करमा के अवसर पर नाच-गान चल रहा था।

इसमें 60-70 स्थानीय लोग नाच-गान का आनन्द ले रहे थे। इसी बीच कुरडेग थानान्तर्गत बरटोली वासी संजय एक्का (35), जो अपने गांव से गडि़याजोर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में नवाटोली में चल रहे करमा पूजा के नाच-गान में सम्मिलित हो गया। उसने अपना काला पिट्ठू बैग वहीं रख छोड़ा।

थोड़े ही समय में उस पिट्ठु बैग से मांस जैसा दुर्गन्ध आने लगा तो एकत्रित लोगों ने इसकी सूचना कुरडेग थाना को दी।

कुरडेग पुलिस तत्काल वहां पहुंची और पिट्ठू बैग को चेक किया गया तो उसमें मांस मिला। इस क्रम में संजय एक्का नाच-गान स्थल से भाग चुका था।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए तत्परतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई करते हुए मांस को जब्त किया तथा संजय एक्का को पकड़ लिया।

उसने पूछताछ में बताया कि उसके घर में जानवर मर गया था, यह मांस उसी का है।

Share This Article