मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री के आवास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को डोरंडा स्थित शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने इलाज करा रांची लौटने से पूर्व महतो की स्वास्थ्य की सुरक्षा के अनुकूल व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल उपकरणों का भी जायजा लिया। उन्होंने हर तरह की सावधानी बरतने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि महतो आठ माह के बाद चेन्नई से इलाज करा झारखण्ड लौट रहें हैं।

Share This Article