Homeबिहारजीतन राम मांझी ने ‎नीतीश के ‎खिलाफ खोला मोर्चा!, महागठबंधन...

जीतन राम मांझी ने ‎नीतीश के ‎खिलाफ खोला मोर्चा!, महागठबंधन…

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: HAM की बैठक में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक बयान देकर CM ‎नीतीश कुमार के ‎खिलाफ मोर्चा (Front against CM Nitish Kumar) खोल ‎दिया है। उनके इस बयान से महागठबंधन परेशान हो गया है।

जानकारी के अनुसार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी ‘हम’ (HAM) पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं (Leaders and Activists) के बीच जीतन राम मांझी ने ऐसा बयान दिया कि बिहार में महागठबंधन को भी एक झटके में सकते में डाल दिया है।

उन्होंने एकला चलो की राह पकड़ने की बात कह लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की भी बात कह डाली। इस दौरान जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहने की कसम तोड़ने की बात तक कह दी।

उनके इस बयान ने महागठबंधन को परेशानी में डाल ‎दिया है। मांझी ने कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जा सकती है। मांझी ने कहा ‎कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मेरे साथ कुछ कमी किया है।

जीतन राम मांझी ने ‎नीतीश के ‎खिलाफ खोला मोर्चा!, महागठबंधन...-Jitan Ram Manjhi opens front against Nitish! Grand alliance...

मांझी ने कहा…

दो मंत्रालय को हटाकर एक मंत्रालय दिया। मांझी ने दोबारा वह विभाग देने की मांग करते हुए महागठबंधन में कॉर्डिनेशन कमेटी (Coordination Committee) बनने की मांग की है। सरकार द्वारा बनाए जाने वाले आयोग में पार्टी के लोगों को जगह मिलनी चाहिए।

मांझी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उचित सीट मिलनी चाहिए, अगर उचित नहीं मिलती है तो सभी 40 लोकसभा सीट और विधानसभा (Lok Sabha Seat and Assembly) के सभी 245 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी सक्षम है।

जीतन राम मांझी ने ‎नीतीश के ‎खिलाफ खोला मोर्चा!, महागठबंधन...-Jitan Ram Manjhi opens front against Nitish! Grand alliance...

गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत

कार्यकर्ताओं की बात को प्रमुखता देना जरूरी है, अगर कार्यकर्ताओं ने कहा तो एकला चलो की राह पर भी पार्टी चलने को तैयार है। जीतन राम मांझी के पुत्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए संतोष सुमन (Santosh Suman) ने भी कहा की वोट हमारा और शासन तुम्हारा नहीं चलेगा।

गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। हम पार्टी के राजगीर में चलने वाले दो दिनों की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज खत्म हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए संतोष सुमन ने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। वोट हमारा और शासन तुम्हारा नहीं चलेगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...