Homeझारखंडलातेहार में 5 लाख का इनामी JJMP का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

लातेहार में 5 लाख का इनामी JJMP का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sub Zonal Commander Arrested: लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह (Shivraj Singh) को गिरफ्तार कर लिया। शिवराज सिंह

पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली है। शिवराज को लातेहार सदर थाना क्षेत्र के दुबियाही फुटबॉल मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। नक्सली शिवराज सदर थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव का रहने वाला है।

बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए DSP अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए सदर थाना क्षेत्र के कोन जंगल के आसपास भ्रमणशील है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई गई।

13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज

इस दौरान दुबियाही खेल के मैदान के पास जब पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगा ।

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार किया और जब उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति उग्रवादी संगठन JJMP का सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह है। DSP ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह पिछले कई साल से संगठन में सक्रिय था। पांच वर्ष पूर्व यह जेल भी जा चुका था। परंतु जेल से निकलने के बाद फिर वह नक्सली संगठन (Naxalite organization) के साथ जुड़ गया था। छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

spot_img

Latest articles

मधुकम में अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा, सड़कें हुईं साफ

Corporation Cracks Down on Encroachment in Madhukam : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम...

रिम्स की जमीन पर बने अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर, फ्लैट खरीदारों के सपने टूटे

Bulldozers Run on Apartments Built on RIMS Land : रांची के बरियातु इलाके में...

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

खबरें और भी हैं...

मधुकम में अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा, सड़कें हुईं साफ

Corporation Cracks Down on Encroachment in Madhukam : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम...

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...