हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 72 घंटे बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं, JMM ने…

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सभी लोग यही बोल रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार गठन के बाद से ही इसका अंदेशा था।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Supriyo Bhattacharya: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सभी लोग यही बोल रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार गठन के बाद से ही इसका अंदेशा था।

Hemant Soren की गिरफ्तारी के 72 घंटे हो जाने के बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं हुई है कि किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया। इसका कोई आधार अभी तक निकल कर सामने नहीं आया है।

कार्यपालिका का कोई अधिकारी नहीं है लेकिन फिर भी मौन

भट्टाचार्य शनिवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि CM के इस्तीफा (Resign) देने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री का चयन क्यों नहीं किया गया। यह जमीन आंदोलनकारियों की है।

Governor से हम लोगों ने कहा कि कार्यपालिका का कोई अधिकारी नहीं है लेकिन फिर भी मौन रहे। जब लोगों में आक्रोश देखा तब भाजपा को सांप सूंघ गया और रात में बुला कर सरकार बनने का न्यौता दिया गया।

राज्यपाल ने किस आधार पर बहुमत सिद्ध करने को कहा

उन्होंने कहा कि राज्यपाल (Governor) ने किस आधार पर बहुमत सिद्ध करने को कहा। किस चीज का विश्वास मत साबित करने की बात कर रहे हैं। राज्यपाल जितनी संख्या हमारी पहले थी अभी भी हमारे पास है। 47 विधायक अब भी हैं। पार्टी जल्द ही श्वेत पत्र जारी करेगी और बताने का काम करेगी कि कैसे गैरकानूनी तरीके से राजनीतिक तरीके से परेशान किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो अविश्वास प्रस्ताव लाकर दिखाये। BJP और AJSU का बहुमत मिलाकर 28 की संख्या है। कोर्ट ने भी Hemant Soren को विश्वास मत (Floor Test) के दौरान विधानसभा शामिल होने का अनुमति दिया है।

Share This Article