ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय

विनोद कुमार पांडेय ने ट्रेज़री निकासी मामले में भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जांच में सच सामने आएगा और कई नेताओं के चेहरे बेनकाब होंगे।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • झामुमो :
    प्रेस विज्ञप्ति : 11 अप्रैल 2026

JMM Statement : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने विपक्ष के आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। ट्रेज़री से अवैध निकासी 14 साल पहले भाजपा की सरकारों में शुरू हुआ।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में खूब फलाफूला। तब किसी ने गड़बड़ी नहीं पकड़ी। जनता के पाई पाई का हिसाब किताब रखने वाले वीर भूमि की मिट्टी के लाल माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने हिम्मत दिखाई और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए और पूरे मामले को जनता के सामने लाने वाली सरकार पर आरोप लगाने से पहले भाजपा नेताओं को जान लेना चाहिए कि हेमंत सोरेन पूरा सच सामने लाएंगे।

मामले की जड़ तक हेमंत सरकार जाएगी। जल्द ही भाजपा के कई नेताओं का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब होगा। बस थोड़ा इंतजार कीजिए…

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा बिना तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार की आरोप लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस मामले को लेकर विपक्ष शोर मचा रहा है, उसकी जांच राज्य सरकार के स्तर पर गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को अपने शासनकाल के दौरान हुए मामलों को याद करना चाहिए, जब कई बड़े घोटाले सामने आए थे। वर्तमान हेमंत सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।