रांची जिला से JMM 5 लाख सदस्य बनायेगा

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगरनाथ महतो युगों-युगों तक तमाम झारखंडियों (Jharkhandis) एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) रांची जिला समिति की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में रातु रोड (Ratu Road) में हुई।

संचालन जिला सचिव (Operations District Secretary) डॉ हेमलाल कुमार मेहता ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची जिला से इस सत्र में पांच लाख सदस्य बनाए जायेंगे।

सभी वर्ग संगठन की जिला एवं महानगर के गठन के लिए अनुशंसा केन्द्रीय समिति (Recommendation Central Committee) को भेजा जाएगा।

आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया

बैठक में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि (Homage) दी गयी। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी ने कहा कि टाईगर हमेशा जिंदा था, जिंदा है और जिन्दा रहेंगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगरनाथ महतो युगों-युगों तक तमाम झारखंडियों (Jharkhandis) एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

बैठक में झामुमो की केन्द्रीय सदस्य (Central Member) सह राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, पवन जेडिया, अन्तु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय सदस्य नवीन चंचल, पूर्व महानगर अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, JMM जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरू साहु, कलाम आजाद, रामानंद बेदिया, संगठन सचिव लालज कुमार नाथ शाहदेव, संयुक्त सचिव विक्की यादव सहित अन्य नेता शामिल थे।

Share This Article