
JPSC has Issued Important Information: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम (रांची) के अंतर्गत औषधि निरीक्षक की सीधी नियुक्ति परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी जारी की है।
आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरने की अंतिम समय सीमा 12 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है।
आवेदन और शुल्क से जुड़ी जरूरी तिथियां
परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक रखी गई है। वहीं, भरे हुए आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही इस विज्ञापन के तहत ऑनलाइन आवेदन और हार्ड कॉपी जमा कर दी है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
अधिकतम आयु सीमा में संशोधन
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त सुझाव के आधार पर अधिकतम आयु सीमा में बदलाव किया गया है।
अब राज्य सरकार की सेवा में ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने लगातार 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह निर्णय कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की सहमति से लिया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद विशेष प्रावधान
झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा पारित आदेश (W.P.(S) No. 1090/2026) के अनुसार, कुछ ऐसे अभ्यर्थियों से भी आवेदन मांगे गए हैं जो विज्ञापन की शर्तों के अनुसार अनुभव की शर्त पूरी नहीं करते। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी अंतिम न्यायिक निर्णय पर निर्भर करेगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की Helpline 9431301636 और 9431310419 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
