Latest Newsभारतन्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 51वें CJI के रूप में ली शपथ, PM...

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 51वें CJI के रूप में ली शपथ, PM मोदी ने दी शुभकामना…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sanjeev Khanna takes Oath as 51st CJI: PM मोदी ने जस्टिस संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ लेने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही PM मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी कुछ फोटो भी शेयर की।

PM मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के शपथ ग्रहण समारोह (Swearing in Ceremony) में शामिल हुआ। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भी जस्टिस संजीव खन्ना को मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को शुभकामनाएं।

दिल्ली से ही की है पूरी पढ़ाई

भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद निस्संदेह उनके कंधों पर बहुत अधिक भार डालेगा, क्योंकि इस कार्यालय के साथ व्यापक जांच और अपेक्षाएं जुड़ी हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, ”मुझे विश्वास है कि अपने लंबे और विशिष्ट अनुभव के आधार पर वह इस जिम्मेदारी का भार उठाने में सक्षम होंगे और न्यायपालिका की उत्कृष्ट सेवा करेंगे।”

जस्टिस संजीव खन्ना दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। उनका जन्म 14 मई, 1960 को हुआ था। जस्टिस खन्ना के पिता न्यायमूर्ति देश राज खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जस्टिस संजीव खन्ना की मां सरोज खन्ना दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में हिंदी की लेक्चरर थीं।

जस्टिस संजीव खन्ना ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले दिए। इनमें चुनावी बॉन्ड योजना और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से जुड़े मामलों में भागीदारी शामिल है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...