HomeUncategorizedकांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए K N त्रिपाठी का नामांकन खारिज

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए K N त्रिपाठी का नामांकन खारिज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू : कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव (Congress President Election) के लिए केएन त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि केएन त्रिपाठी (KN Tripathi, Congress Leader) पलामू के रहने वाले हैं।

बकौल के एन त्रिपाठी उन्हें मीडिया और अन्य सूत्रों से पता चला है कि उनका नामांकन खारिज हो गया है।

इस संबंध में उन्हें आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हैं।

यात्रा से वापस लौटने के बाद वे पता करेंगे कि क्या मामला है। त्रिपाठी का कहना है कि उनका नामांकन पत्र सही था। नामांकन के लिए उनके 10 प्रस्तावक भी थे।

दो दिन पहले की थी चुनाव लड़ने की घोषणा

केएन त्रिपाठी ने (KN Tripathi)कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के(Eogress Presidential Election) लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था।

गुरुवार को ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। केएन त्रिपाठी(KN Tripathi)पलामू के मेदिनीनगर के रेड़मा इलाके के रहने वाले

वे पलामू के डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से 2009 में चुनाव जीते थे, जिसके बाद वे झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री भी(Rural Development Minister)बने थे।

हालांकि, 2014 और 2019 में वे विधानसभा चुनाव हार गए थे। केएन त्रिपाठी 2005, 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

वर्तमान में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं केएन त्रिपाठी

मनरेगा के लॉन्च होने के बाद केएन त्रिपाठी(KN Tripathi) झारखंड में इसके संयोजक बनाए गए थे।

दोहरी नियोजन नीति को लेकर केएन त्रिपाठी ने पदयात्रा भी किया था। केएन त्रिपाठी एयर फोर्स से पूर्व रिटायर अधिकारी हैं।

सेना से रिटायर होने के बाद केएन त्रिपाठी राजनीति में सक्रिय हो गए थे। इस समय केएन त्रिपाठी इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...