Latest NewsUncategorizedकपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया, अखिलेश यादव रहे मौजूद

कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया, अखिलेश यादव रहे मौजूद

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: राज्यसभा के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने बुधवार को निदर्लीय तौर पर विधानसभा स्थित पुरूषोत्तम दास टण्डन हॉल में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रोफेसर राम गोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मौजूद रहे।

नामांकन कराने के बाद कपिल सिब्बल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम विपक्ष में रहकर एक मजबूत गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि 2024 में मोदी का विरोध कर सकें।

राज्य सभा में लोगों की आवाज उठाऊंगा। मैं कांग्रेस का नेता नहीं हूं। मैं 16 मई को ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मैं पिछली बार भी यूपी से राज्यसभा गया था।

कपिल सिब्बल ने निदर्लीय नामांकन किया है

समाजवादी पार्टी ने कपिल सिब्बल का समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि श्री सिब्बल एक सफल वकील हैं और वह अपनी बात बहुत अच्छे और बेबाकी से रखते हैं।

वह कई बड़े-बड़े केसों को लड़े हैं। वह राज्यसभा व लोकसभा के भी सदस्य रहे हैं। राज्यसभा में वह बड़े-बड़े सवालों पर अपनी बात रखेंगे।

आगे कहा कि राज्यसभा में जिन-जिन लोगों को भेजना है जल्द ही उसकी सूची जारी कर दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश से 11 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 24 मई से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ऐसे में सपा अभी तीन लोगों को राज्यसभा भेजेगी, जिसमें कपिल सिब्बल, डिंपल यादव और जावेद अली का नाम आया है। हालांकि कपिल सिब्बल ने निदर्लीय नामांकन किया है और इसका समर्थन सपा से मिला है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...