अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज होंगी केतनजी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज केतनजी ब्राउन के नाम पर जो बाइडन ने मंजूरी दी है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति की जाएगी। वे रिटायर जज स्टीफन ब्रेयर का स्थान लेंगी। बाइडन ने 51 वर्षीय केतनजी को आजीवन इस पद पर रहने के लिए चुना है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका चयन ऐतिहासिक है। उम्मीद है सीनेट आगे बढ़कर उनके नाम के प्रस्ताव को हरी झंडी देगी।

सीनेट यदि उनके नाम को मंजूरी दे देती है तो केतनजी सुप्रीम कोर्ट की छठी महिला जज होंगी। वहीं अश्वेतों की बात करें तो वे तीसरी अश्वेत जज होंगी।

उनसे पहले दो अश्वेत पुरुषों को सुप्रीम कोर्ट का जज बनने का अवसर मिला है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटरों ने उनके नाम के प्रस्ताव का स्वागत किया है।

Share This Article