खूंटी: जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष जुबैर अहमद, कर्रा प्रखंड अध्यक्ष मकसूद अंसारी और उपाध्यक्ष शेख फिरोज ने गुरुवार को कर्रा प्रखंड में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कर्रा प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को निर्देश दिया कि सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, सभी योजना सही तरीके और बिना कोई परेशानी के जनता तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें ग्रामीण जनता के सेवा के लिए चुना है। हमारा मुख्य उद्देश्य है गरीब, मजदूर, किसान की सेवा करना और सरकार की योजनाओं करा लाभ हर घर तक पहुंचाना।
कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिडू, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल, केन्द्रीय सदस्य हेमन्त तोपनो, केन्द्रीय सदस्य सुशील पाहन, सुदीप गुड़िया, स्नेहलता कंडुलना, आफताब अंसारी आदि उपस्थित थे।




