Latest NewsUncategorizedदलाल स्ट्रीट पर कोहराम : सेंसेक्स 1145 अंक लुढ़का, निफ्टी में 306...

दलाल स्ट्रीट पर कोहराम : सेंसेक्स 1145 अंक लुढ़का, निफ्टी में 306 अंकों की गिरावट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर देश के शेयर बाजार में सोमवार को बिकवाली का भारी दबाव बढ़ने के कारण दलाल स्ट्रीट पर कोहराम का आलम रहा।

सेंसेक्स बीते सत्र से 1145.44 अंकों यानी 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ 49,744.32 पर बंद हुआ और निफ्टी 306.05 अंकों यानी 2.04 अंकों की गिरावट के साथ 14,675.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 20.75 अंकों की बढ़त के साथ 50,910.51 पर खुला और 50,986.03 चढ़ने के बाद फिसलकर 49,617.37 पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 17.30 अंकों की बढ़त के साथ 14,999.05 पर खुला और 15,010.10 तक चढ़ने के बाद फिसलकर 14,635.05 पर आ गया।

बीएसई मिड-कैप सूचकांक बीते सत्र से 269.29 अंकों यानी 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 19,766.23 पर बंद हुआ और स्मॉल-कैप सूचकांक पिछले सत्र से 201.52 अंकों यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 19,661.89 पर ठहरा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ तीन शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 27 शेयरों में गिरावट रही।

सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच शेयरों में डॉ रेड्डी (4.77 फीसदी), एमएंडएम (4.51 फीसदी), टेक महिंद्रा (4.42 फीसदी), इंडसइंड बैंक (4.25 फीसदी) और एक्सिस बैंक (3.96 फीसदी) शामिल रहे।

बढ़त के साथ बंद हुए शेयरों में ओएनजीसी (1.14 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.64 फीसदी) और कोटक बैंक (0.23 फीसदी) शामिल रहे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...