
दिल्ली: पटना स्थित प्रख्यात ‘खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी’ में अगस्त 2023 से निदेशक का पद खाली पड़े होने पर एक संसदीय समिति ने चिंता जताई है और इस पद को भरने में देरी के कारणों पर संस्कृति मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी है।
परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसद की स्थायी समिति ने संस्कृति मंत्रालय को राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) की डिजिटलीकरण परियोजना को पूरा करने के लिए समयसीमा तय करने का भी सुझाव दिया है।

