Homeझारखंडबाबूलाल मरांडी ने PM मोदी के जनसभा स्थल का लिया जायजा, 15...

बाबूलाल मरांडी ने PM मोदी के जनसभा स्थल का लिया जायजा, 15 नवंबर को…

Published on

spot_img

खूंटी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने गुरुवार को खूंटी में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री की होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की जानकारी ली।

साथ ही भाजपा जिला कार्यालय खूंटी में जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक (Meeting) कर दिशा निर्देश भी दिए।

मरांडी ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम दिन है। ईश्वर ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान विभूति को इस धरती पर भेजा।

आगे भाजपा की सरकार ने बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए इसका गौरव बढ़ाया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने इस मिट्टी की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए अलग झारखंड राज्य का निर्माण 15 नवंबर भगवान बिरसा जयंती को किया।

मरांडी ने कहा…

अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने जनजाति समाज के अमर बलिदानी भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया।

राज्य की सीमाओं से ऊपर भगवान बिरसा मुंडा आज देश के सारे जनजाति समाज के गौरव हैं। वे भारत के गौरव हैं। मरांडी ने कहा कि भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जो भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने आ रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनजाति समाज (Tribal Society) के साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसलिए प्रदेश की जनता उन्हें सुनने के लिए उत्साहित है।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,योगेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...