Homeझारखंडबलिदान दिवस पर खूंटी में युवा मोर्चा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

बलिदान दिवस पर खूंटी में युवा मोर्चा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले और हर भारतीय के मन में स्वाधीनता का अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी कट्टर देशभक्त सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर भगत सिंह अमर रहें के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा।

युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियांक भगत ने कहा कि अपने जीवन को देश के लिए समर्पित कर देने वाले अमर क्रांतिकारियों ने अपने जीते जी युवाओं के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देश के लिए जीने मरने को प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गुलाब महतो, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष शुभम जयसवाल, उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, कंचन सिंह, मनीष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को नमन किया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...