Latest Newsझारखंडबोकारो से किडनैप हुई लड़की बिहार से बरामद, शादी का झांसा देकर...

बोकारो से किडनैप हुई लड़की बिहार से बरामद, शादी का झांसा देकर किया था अपहरण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के सरदहा गांव से अपहृत नाबालिग लड़की (Kidnapped Minor Girl) को बिहार के समस्तीपुर जिले के लगवां गांव से बरामद किया गया। साथ में अपहर्ता सूरज साहनी को भी इसी गांव से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने 2 जनवरी सोमवार को सरदहा गांव से नाबालिग को अपहरण (Abduction) कर लगवां गांव ले जाकर अपने घर में छुपाकर रखा था।

सीमेंट से ईट बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता था आरोपी

मामले में थाना प्रभारी अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी सरदहा गांव में सीमेंट से ईंट बनाने वाली कंपनी (Brick Company) में मजदूरी करता था।

नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपहृत कर लगवां अपने गांव ले जाकर घर में छुपा दिया। नाबालिग के परिजनों ने मामले की जानकारी 5 जनवरी को पुलिस को दी।

नाबालिग को बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने लगवां गांव से नाबालिग को सकुशल बरामद करने समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की मेडिकल (Medical ) जांच कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...