बंगाल से अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। सूचना थी कि किशोरी शिबू के साथ ही उसके घर पर रह रही है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: Bengal के एक गांव से किशोरी (Teenager) के अपहरण कर लेने के मामले में छापेमारी (Raid) कर शिबू दास (Shibu Das) को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी करने पहुंचे मुरारई थाना के ASI सागर गोपाल घोष ने बताया कि शादी की नियत से शिबू ने बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण कर लिया था।

पीड़िता की मां ने उसके विरुद्ध मुरारई थाना (Murai Police Station) में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। सूचना थी कि किशोरी शिबू के साथ ही उसके घर पर रह रही है।

Share This Article